सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

एटा। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जुआ और सट्टे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फैजान पुत्र मौसम, निवासी मोहल्ला शेखान, कस्बा व थाना निधौली कलां, को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 1200 रुपये नकद और सट्टा पर्ची बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना निधौली कलां में मुकदमा संख्या 60/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *