होली मिलन में उमड़ा पाल सेना का जनसैलाब , एकता में रहने का दिया बल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

अहिल्याबाई होल्कर पाल सेना के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध जादूगर गोगा जादूगर ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाकर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

समारोह का आयोजन पूर्व मंत्री सतीश पाल, महंत ईश्वरदास महाराज, सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद वर्मा, विधायक सुशील शाक्य, जिला महामंत्री डीएस राठौर और पाल सेना प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज पाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सतीश पाल ने कहा कि पाल समाज किसी से कुछ मांगता नहीं है, बल्कि अपने दम पर आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि जनपद में जल्द ही अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। वहीं सांसद मुकेश राजपूत ने समाज के लोगों से एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

महंत ईश्वरदास महाराज ने कहा कि पाल समाज सबसे सरल और सीधे स्वभाव का समाज है तथा पाल सेना लगातार समाज के हित में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आशाराम पाल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शिवम दुबे, जिला मंत्री अभिषेक वाथम, सेंट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डॉ. संजीव त्रिपाठी, अवनीश कुमार, मीनाक्षी पाल, दुलारे लाल पाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *