दहाड़े नरेश अग्रवाल: व्यापारियों के सम्मान से समझौता नहीं, लखनऊ में गूंजी उत्पीडन विरोधी आवाज |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

लखनऊ/फर्रुखाबाद/कायमगंज।

राजधानी लखनऊ के मैरियाड होटल में सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की प्रदेश स्तरीय महाबैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक उस समय खास चर्चा का केंद्र बन गई जब संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेश अग्रवाल ने मंच से व्यापारियों के हितों को लेकर सरकार और प्रशासन को कड़ा संदेश दिया।

नरेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है, लेकिन कई बार उन्हें अनावश्यक परेशानियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब व्यापारी समाज चुप बैठने वाला नहीं है और संगठन हर व्यापारी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उनके संबोधन के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

बैठक में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का व्यापारी वर्ग और अधिक संगठित एवं मजबूत भूमिका में नजर आएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला, एमएलसी अशोक अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि, विजय सिंह बिन्नू, दिनेश गुप्ता, मनोज मिश्रा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद और कायमगंज से भी व्यापारियों की मजबूत भागीदारी देखने को मिली। जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ‘मंसाराम’, कायमगंज नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ‘पिंटू यादव’, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, श्यामू गुप्ता, नगर महामंत्री शैलेश गुप्ता, कंपिल नगर अध्यक्ष निशांत गुप्ता, विपिन दुबे और अधिवक्ता शरद कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

बैठक के बाद फर्रुखाबाद-कायमगंज प्रतिनिधिमंडल ने सुबोध गुप्ता के नेतृत्व में नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल से मुलाकात कर वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान नरेश अग्रवाल ने जल्द ही फर्रुखाबाद-कायमगंज आने का भरोसा भी दिया।

इस बैठक के बाद राजनीतिक और व्यापारी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि व्यापारी वर्ग अब केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहना चाहता, बल्कि नीतिगत फैसलों में भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *