लिंक एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण: किसानों के हितों को लेकर सीम योगी के द्वार पहुंचे फर्रुखाबाद सांसद |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/लखनऊ।

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर भूमि अधिग्रहण के बीच किसानों की चिंताओं को लेकर सोमवार को राजधानी लखनऊ में बड़ी राजनीतिक पहल देखने को मिली। जिले के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधिमंडल में फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़, सदस्य विधान परिषद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त त्रिवेदी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा शामिल रहे।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण में कई किसान अपनी जमीन के मुआवजे को लेकर असंतुष्ट हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि किसानों की जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की जाए ताकि अधिग्रहण प्रक्रिया में किसी भी किसान को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष यह भी कहा गया कि एक्सप्रेसवे परियोजना विकास के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन किसानों के हितों की रक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि सरकार ऐसा समाधान निकाले जिससे विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़े और किसानों को उनकी भूमि का उचित मूल्य भी मिल सके।

लखनऊ में हुई इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सभी जनप्रतिनिधि मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इस बैठक के बाद जिले के किसानों में मुआवजे को लेकर नई उम्मीद जगी है।

गौरतलब है कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर पिछले कुछ दिनों से भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की दरों को लेकर चर्चा तेज है। अब मुख्यमंत्री स्तर पर मामला उठने के बाद किसानों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *