सोने-चांदी के आभूषण साफ करने का झाँसा दे कर मां- बेटी से आभूषण लेकर हुए फरार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

सोने-चांदी के आभूषण साफ करने का झाँसा दे कर मां- बेटी से आभूषण लेकर हुए फरार

( योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)

जलेसर/उत्तर प्रदेश/एटा के सकरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीपुर बदनपुर में में दो अज्ञात ठग मां-बेटी को सोने-चांदी के आभूषण साफ करने का झाँसा दे कर मां- बेटी से आभूषण लेकर हुए फरार, ग्रामीणों ने दोनों अज्ञात ठगों की आस पास के क्षेत्रों में तलाश किया लेकिन कोई भी हाथ नहीं लगा, घटना के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप, पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मामले की जांच में जुट गई। गांव निवासी विमलेश और उनकी बेटी विनीता के घर दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे।

उन्होंने खुद को आभूषण साफ करने वाला बताते हुए कहा कि उनके पास ऐसा पाउडर है, कि जिससे सोने-चांदी के जेवर नए जैसे चमक उठेंगे, उनकी बातों में आकर मां-बेटी ने कानों के टॉप्स समेत अन्य आभूषण उन्हें सौंप दिए, पीड़ितों का आरोप है, कि इसके बाद दोनों करीब 10 से 15 मिनट में अचेत हो गई, जब उन्हें होश आया तो दोनों युवक आभूषण लेकर फरार हो चुके थे। इसके बाद परिवार ने सकरौली पुलिस को सूचना दी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *