फर्रुखाबाद न्यूज़:- कायस्थ सभा के सौजन्य से आरती थाल सजाओ एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फतेहगढ़ / फर्रूखाबाद:

Ad image

कायस्थ सभा फर्रूखाबाद के सौजन्य से सावन माह के पावन अवसर पर महिला सदस्यों एवं बेटियों के लिए ‘आरती थाल सजाओ’ तथा ‘मेंहदी रचाओ’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था की सम्मानित सदस्य संज्या सक्सेना के फतेहगढ़ स्थित आवास (पत्नी अजय कुमार वर्मा, कुमार फर्नीचर) पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के पूजन एवं आरती के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ। इसके पश्चात आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता के परिणाम:

प्रतिभागियों द्वारा रचाई गई आकर्षक मेंहदी के कारण निर्णायकों को विजेता चुनने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

  1. कनिष्ठ (जूनियर) वर्ग: आयुषी सक्सेना एवं शताक्षी सक्सेना ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर दिव्या रायजादा एवं नियति सक्सेना रहीं।
  2. वरिष्ठ (सीनियर) वर्ग: सीमा सक्सेना एवं नीलम सक्सेना ने प्रथम स्थान हासिल किया। ऋतु सक्सेना द्वितीय तथा संगीता सक्सेना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं प्रीति रायजादा एवं अंजना सक्सेना को सांत्वना पुरस्कार मिला।

आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता के परिणाम:

  1. प्रथम स्थान: प्रीति रायजादा
  2. द्वितीय स्थान: पुष्पा सक्सेना एवं श्रीमती अनीता सक्सेना
  3. तृतीय स्थान: इन्द्रा श्रीवास्तव एवं कु. शताक्षी
  4. सांत्वना पुरस्कार: ऋतु सक्सेना

निर्णायक एवं व्यवस्था: प्रतियोगिता में निर्णय की भूमिका निशा सहाय, संज्या वर्मा, सारिका भगौलीवाल, कल्पना एवं सुधि सक्सेना ने निष्पक्षता और सूझ-बूझ के साथ निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संज्या वर्मा (नीलू दीदी) एवं निशा सहाय का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही व्यवस्था संचालन में अजय कुमार वर्मा, आलोक रायजादा, राजवेंद्र सक्सेना एवं रजत वर्मा का सराहनीय सहयोग रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *