अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीपी विद्या निकेतन में योग का संदेश, डॉ. मिथलेश अग्रवाल बोली— योग सम्पूर्ण चिकित्सा विज्ञान और जीवन जीने की कला |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद|

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सीपी विद्या निकेतन में शनिवार को योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत योग अभ्यास से हुई, जिसमें शिक्षक शिवेंद्र द्विवेदी एवं रवि शाक्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को विभिन्न सरल एवं प्रभावी योगासन कराए। योगाभ्यास के दौरान बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के महत्व को दर्शाते हुए विशेष प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण चिकित्सा विज्ञान और आध्यात्मिक जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में योग का थोड़ा सा भी समावेश कर ले तो अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बच सकता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की मांसपेशियों में लचीलापन आता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा वात, पित्त और कफ जैसी शारीरिक क्रियाएं संतुलित रहती हैं। योग व्यक्ति को आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे जीवन में संतुलन और संतोष का भाव विकसित होता है।

उन्होंने विद्यालय परिसर में मौजूद औषधीय पौधों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। विद्यालय परिवार और विद्यार्थी इन औषधीय पौधों का उपयोग करने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर लायन्स क्लब के सचिव नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता, संदेश राजपूत, महेंद्र राजपूत, अमरदीप दीक्षित, मनोज गंगवार, उप प्रधानाचार्य मनोज तिवारी, दीपक कुमार जैना, पंकज शुक्ला, डॉ. विजय बाबू गुप्ता, वीर सिंह शाक्य सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *