मंसूरी सोसाइटी ने संगठन को दी मजबूती: मो. उस्मान मंसूरी बने जिला महासचिव, मो. रफीक को बनाया उप जिलाप्रभारी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

चित्तौड़गढ़ / कानपुर:

Ad image

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं ISO प्रमाणित सामाजिक संगठन ‘मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स’ (रजि. नं. 1059/2009) ने राजस्थान में अपने सांगठनिक ढांचे को विस्तार देते हुए चित्तौड़गढ़ जिले में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अरशद मंसूरी ने पत्रांक MSMSW/2026/1025 (दिनांक 03/09/2026) के तहत पूर्व खण्ड कृषि अधिकारी मोहम्मद उस्मान मंसूरी (निवासी कामधाज नगर, निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़) को जिला महासचिव – चित्तौड़गढ़ के पद पर मनोनीत किया है। इसके साथ ही, चित्तौड़गढ़ के खेराबाद निवासी अनुभवी समाजसेवी मोहम्मद रफीक को उप जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन को मिलेगा प्रशासनिक व जमीनी अनुभव: डॉ. अरशद मंसूरी

नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरशद मंसूरी ने कहा, “मो. उस्मान मंसूरी जी ने कृषि विभाग में खण्ड कृषि अधिकारी के पद पर रहते हुए पूरी ईमानदारी से किसानों की सेवा की है। उनका प्रशासनिक और सामाजिक अनुभव संगठन को नई दिशा देगा। वहीं मोहम्मद रफीक जी जमीन से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। इन दोनों नियुक्तियों से चित्तौड़गढ़ में मंसूरी सोसाइटी को काफी मजबूती मिलेगी।”

तहसील और गांव-गांव तक पहुंचेगी मदद

जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि जिले की हर तहसील और गांव तक संगठन के कल्याणकारी कार्यों व असहाय लोगों की मदद को पहुंचाया जाएगा तथा कम से कम 10-10 नए सक्रिय सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पूर्व डॉ. मोहसिन मंसूरी को चित्तौड़गढ़ का जिला प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। अब इस नई कार्यकारिणी के गठन से क्षेत्र में ‘स्वस्थ एवं खुशहाल भारत के पुनर्निर्माण’ के संकल्प को और अधिक गति मिलेगी।

चित्तौड़गढ़ में हर्ष का माहौल, बधाई देने वालों का लगा तांता

नियुक्ति की खबर मिलते ही चित्तौड़गढ़ जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जिला प्रभारी डॉ. मोहसिन मंसूरी ने बताया कि युवाओं, व्यापारियों एवं समाज के सभी वर्गों ने दोनों पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी है और इस निर्णय का स्वागत किया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *