माफिया के आगे नतमस्तक खाकी? पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिसिया कार्रवाई पर गहराया संदेह |

3 Min Read

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद |

थाना क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर प्रकाशित खबर के बाद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं दो दिन पूर्व अवैध खनन के खिलाफ समाचार प्रकाशित होने से नाराज खनन माफियाओं ने पत्रकार विशाल शर्मा के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी घटना के बाद पत्रकारों में रोष व्याप्त है,वहीं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार संचालित हो रहा है हाल ही में क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया था,जिसके बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया आरोप है कि खबर छपने से बौखलाए खनन माफियाओं ने पत्रकार को निशाना बनाना शुरू कर दिया बताया गया कि शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे सोसाइटी के पास स्थित एक चाय के खोखे पर आधा दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद थे तभी खनन माफिया बताए जा रहे निर्मल गंगवार निवासी सुल्तानपुर, व कल्लू मिल्किया तथा उसके साथ तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि खबर छापकर अच्छा नहीं किया,अगर कहीं सुनसान जगह पर मिल गए तो ट्रैक्टर चढ़ा देंगे मौके पर मौजूद पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने जब विरोध किया तो आरोपी वहां से चले गए, लेकिन जाते-जाते गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए पीड़ित पत्रकार ने आशंका जताई है कि यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए निर्मल गंगवार व कल्लू तथा उसके साथ मौजूद तीन अज्ञात लोग जिम्मेदार होंगे स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्मल गंगवार स्वयं को सपा के पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार तथा क्षेत्रीय विधायक का रिश्तेदार बताकर पिछले लगभग आठ वर्षों से अवैध खनन के कारोबार को अंजाम दे रहा है लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर वह प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास करता है और उनके नाम को भी बदनाम कर रहा है

घटना के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश है अब देखना यह होगा कि थाना पुलिस खनन माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करती है या फिर जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर अवैध खनन करने वालों को यूं ही संरक्षण मिलता रहेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *