एटा में कन्या जन्मोत्सव व सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एटा में कन्या जन्मोत्सव व सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एटा । चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में कन्या जन्मोत्सव एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान एवं सदस्य रेनू गौड़ ने की।

कार्यक्रम के दौरान 26 नवजात बालिकाओं के जन्म पर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेबी किट, मच्छरदानी व अन्य उपयोगी उपहार वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से समाज में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन दिवस भी मनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि 15 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी (HPV) वैक्सीन सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।

डॉ. बबिता चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मातृशक्ति को सशक्त बनाए बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना”, “प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना” एवं “पोषण अभियान” जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बालिकाओं के संरक्षण, पोषण और शिक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के उपरांत विकास भवन में अन्नप्राशन एवं गोद भराई संस्कार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान पारंपरिक संस्कारों के संरक्षण पर बल दिया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए।

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *