वन विभाग टीम की छापेमारी: अवैध रूप से काटी गई नीम की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने से मचा हड़कंप |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

कोतवाली क्षेत्र के गांव नियामतपुर ढिलाबली के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब वन विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए अवैध रूप से काटी गई नीम की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए टीम ने नियामतपुर ढिलाबली के पास घेराबंदी कर दी और संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। जांच के दौरान ट्रॉली में भारी मात्रा में नीम की लकड़ी लदी मिली, जो बिना किसी वैध अनुमति के काटी गई थी।

वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी पूरी तरह से अवैध रूप से काटी गई प्रतीत हो रही है। फिलहाल लकड़ी का आकलन किया जा रहा है, जिसके आधार पर संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कटान करने वालों में दहशत का माहौल है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *