रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु पूर्वोत्तर रेलवे में पहली बार वाराणसी मंडल एवं गेल इंडिया के मध्य एमओयू किया गया

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु पूर्वोत्तर रेलवे में पहली बार वाराणसी मंडल एवं गेल इंडिया के मध्य एमओयू किया गया

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी)की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल एवं गेल इंडिया लिमिटेड के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू )पर हस्ताक्षर किए गए | पूर्वोत्तर रेलवे में पहली बार वाराणसी मंडल द्वारा इस प्रकार का समझौता किया गया है जो कर्मचारियों के कल्याण एवं आधुनिक आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है | वाराणसी मंडल के भारतेंदु सभागार कक्ष में 22 जुलाई 2026 बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन की गरिमामयी उपस्थिति में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह तथा गेल इंडिया लिमिटेड वाराणसी के महाप्रबंधक सुशील कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया |

इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 विनीत कुमार,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन)अभिषेक राय,सहायक मंडल इंजीनियर (नगर) ए.के.पाण्डेय जबकि गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से चंद्रकांत टंडन,देबाशीष साहू एवं जे.आकाश सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे | इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने पीएनजी के उपयोग के अपने सकारात्मक अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह एक सुरक्षित,विश्वसनीय,किफायती एवं पर्यावरण अनुकूल ईंधन है |

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होने से कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुरक्षित,निर्बाध, पर्यावरण-अनुकूल एवं सुविधाजनक गैस उपलब्ध होगी | इससे एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी,पारदर्शी मीटर आधारित बिलिंग सुनिश्चित होगी तथा कर्मचारियों के जीवन स्तर एवं आवासीय सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा | इस अवसर पर गेल इंडिया लिमिटेड वाराणसी के महाप्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि पीएनजी से एलपीजी सिलेंडर के भंडारण,बुकिंग एवं समय-समय पर सिलेंडर बदलने जैसी असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी तथा गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित होगी | उन्होंने अधिकारियों एवं रेलवे कॉलोनियों के निवासियों से पीएनजी अपनाने का आह्वान करते हुए इसके लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया |

इस समझौते के तहत वाराणसी की रेलवे कॉलोनियों के रेलवे आवासों एवं रेलवे संस्थानों को चरणबद्ध रूप से पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा | इससे रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को सुरक्षित,सुविधाजनक,विश्वसनीय तथा स्वच्छ ईंधन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा | समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के उपरांत रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा ||

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *