सोमवती अमावस्या पर बृजघाट-तिगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब:रूट डायवर्जन से गंगा एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

सोमवती अमावस्या पर बृजघाट-तिगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब:रूट डायवर्जन से गंगा एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

जनरल फोर्स ब्यूरो /अमरोहा

अमरोहा में सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर रूट डायवर्जन के कारण भीषण जाम लग गया, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

सुबह से ही श्रद्धालु ‘हर-हर गंगे’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ गंगा तट पर पहुंचने लगे। घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने पितरों को याद करते हुए पिंडदान और तर्पण भी किया। ऐसी मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने से विशेष पुण्य मिलता है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटों पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस के जवान और गोताखोर सुबह 4 बजे से ही तैनात थे, और यह तैनाती सुबह साढ़े दस बजे तक जारी रही।

गंगा स्नान के कारण लागू किए गए रूट डायवर्जन प्लान के चलते हसनपुर तहसील इलाके से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया। सुबह 8 बजे से फंसे वाहन साढ़े दस बजे तक भी जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *