फर्रुखाबाद न्यूज़:- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कई गांवों में हुआ वृहद वृक्षारोपण |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को डॉ. युवराज सिंह ने अमृतपुर क्षेत्र के खंडौली, बकशपुर, नयागांव एवं उजरामऊ गांवों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान डॉ. युवराज सिंह ने ग्रामीणों और बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा सभी से पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर बड़ा करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में सुशील सोमवंशी, अजीत सोमवंशी, ब्रह्मपाल सिंह, अंभुज प्रताप सिंह, अमर सिंह, मनुआ सिंह, मुन्नू सिंह राठौर, समर सिंह राठौर, सोनू भदौरिया, अनूप भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डॉ. युवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण छोड़ने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि “पेड़ लगाना प्रकृति और मानव जीवन के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण का यह जन अभियान सफल बनाएं और प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए।”

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *