फर्रुखाबाद |
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चीनीग्राम निवासी सुजाता भारद्वाज ने अपने बंद पड़े मकान में हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बीबीगंज स्थित उनका मकान काफी समय से बंद था। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि मकान का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और घर के भीतर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है।सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची।घर का निरीक्षण करने पर पता चला कि अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर घुस गए और वाशिंग मशीन, इन्वर्टर,बैटरी, एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा समेत रसोईघर का अन्य सामान चोरी कर ले गए।इतना ही नहीं, चोरों ने एक अलमारी का ताला तोड दिया और उसमें रखा सामान समेट ले गए, जबकि घर में रखे बक्सो का सामान भी बिखरा मिला। घटना के बाद सुजाता भारद्वाज ने थाना मऊदरवाजा पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कर शीघ्र खुलासे की
मांग की मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह ने मीडिया बताया कि संबंधित मकान लंबे समय से बंद था। चोरी की सूचना प्राप्त हुई है पुलिस मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
