फर्रुखाबाद न्यूज़:- एच.ओ.एकेडमी कायमगंज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

Ad image

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

एच.ओ.एकेडमी के सभागार में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने और जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामबाबू मिश्रा ‘रत्नेश’ तथा विद्यालय के अध्यक्ष शुभम रस्तोगी ने संयुक्त रूप से की। छात्रों ने अपने गुरुजनों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके सम्मान में एक से बढ़कर एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. रामबाबू मिश्रा ने कहा, शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह समाज और देश के लिए एक श्रेष्ठ एवं जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करता है।” वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में माता-पिता और गुरु का स्थान सर्वोपरि है, उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय अध्यक्ष शुभम रस्तोगी ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

इस अवसर पर अजीत सिंह, विपिन पाठक, असमी खान, दिव्या पाल, सिम्मी पाल, वर्षा, मेहर नाज, मुबाशिरा मंसूरी, ज्योति शर्मा, नेहा शर्मा, सौरभ चतुर्वेदी, साकेत कुमार, हितेश मिश्रा और शाहिद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *