शमशाबाद/फर्रुखाबाद/
जिले में गंगा की बाढ़ से प्रभावित इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने के बीच समाजवादी पार्टी ने राहत कार्यों की कमान संभालते हुए बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का सिलसिला शुरू किया है। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीसलपुर तराई पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

गांव में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष ने जरूरतमंद ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण सामने आ रही परेशानियों से भी उन्हें अवगत कराया। सपा नेताओं ने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में पार्टी और उसके कार्यकर्ता प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।
राहत सामग्री वितरण के दौरान ग्रामीणों के बीच सपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने सामग्री जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में सहयोग किया और बाढ़ प्रभावितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अरविंद कश्यप, शिव शंकर शर्मा, हर्ष गंगवार, राजपाल यादव, शशांक सक्सेना, आदेश, दीपक श्रीवास्तव, छोटू यादव समेत करीब दो दर्जन सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय राजनीति से ऊपर उठकर प्रभावित लोगों की मदद करना जरूरी है। ग्रामीणों को राहत सामग्री मिलने से उन्हें तत्काल जरूरतों में कुछ सहारा मिला।

