फर्रुखाबाद न्यूज़:- 19 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप: फर्रुखाबाद रोडवेज पर आधे घंटे तक पड़ा रहा शव, व्यवस्था पर उठे सवाल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

सुबह फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कानपुर जाने वाली बस में बैठे 19 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और रोडवेज परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान मनीष पुत्र शिवरतन सिंह, निवासी गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। बताया गया कि मनीष हरियाणा के पानीपत स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने दो साथियों सुंदरम और सनी के साथ घर लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे तीनों फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड से कानपुर जाने वाली बस में सवार हुए। बस चलने के कुछ ही मिनट बाद मनीष की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी होने लगी। घबराए साथी तत्काल उसे बस से उतारकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन बस से नीचे उतरते ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद रोडवेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक के शव को अपने साथ घर ले गए। परिजनों का आरोप है कि युवक का शव करीब आधे घंटे तक रोडवेज इंक्वायरी कार्यालय के पास पड़ा रहा, लेकिन समय पर कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई।

फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सकों का कहना है कि मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोडवेज व्यवस्था पर भी उठे सवाल

घटना के बाद यात्रियों ने रोडवेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि बसों के संचालन के दौरान कई बार चालक और परिचालक जल्दबाजी में बसें चलाने लगते हैं। यात्रियों का आरोप है कि कई चालक यह भी नहीं देखते कि सभी यात्री सुरक्षित चढ़-उतर चुके हैं या नहीं। ऐसे मामलों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *