फर्रुखाबाद न्यूज़:- तहसील सदर में बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बजा, 16 सितंबर को होगा मतदान |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

तहसील सदर में बार एसोसिएशन चुनाव की आधिकारिक घोषणा होते ही चुनावी हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से अधिवक्ताओं के बीच चले आ रहे आपसी मतभेदों के बीच चुनाव समिति ने मतदाता सूची सार्वजनिक कर पूरा चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। घोषणा के साथ ही विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

मंगलवार को एल्डर्स व चुनाव समिति के अधिकारी उमाशंकर कटियार ने तहसील बार एसोसिएशन सभागार के बाहर मतदाता सूची चस्पा की। चुनाव समिति अधिकारी देव प्रकाश अवस्थी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:

  1. पर्चा बिक्री: 2 से 3 सितंबर
  2. नामांकन जमा करना: 3 से 5 सितंबर
  3. नामांकन पत्रों की जांच: 7 सितंबर
  4. नाम वापसी: 8 सितंबर
  5. मतदान: 16 सितंबर (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)
  6. मतगणना व परिणाम: 16 सितंबर (शाम 4:00 बजे से)

चुनाव तिथियों का ऐलान होते ही परिसर में चुनावी माहौल गर्मा गया है और प्रत्याशी व उनके समर्थक वकीलों से संपर्क साधने में जुट गए हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *