फर्रुखाबाद न्यूज़:- एएनएम ने खोला मोर्चा; ग्रेड पे और वेतन वृद्धि को लेकर आर-पार के मूड में, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/ फर्रुखाबाद।

Ad image

स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने वाली एएनएम ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री एवं एएनएम के आह्वान पर मांगों के समर्थन में लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में एएनएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

ज्ञापन में कहा गया है कि महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों एवं एएनएम लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं। इसमें वेतन वृद्धि, नियत ग्रेड पे, समान कार्य के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं। ज्ञापन के अनुसार इन मांगों को लेकर लखनऊ स्थित एनएचएम कार्यालय में 1 सितंबर 2026 से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

एएनएम का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके बावजूद उन्हें अपनी समस्याओं और सुविधाओं के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। मांगों को लेकर संगठन की ओर से प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है।

ज्ञापन में फर्रुखाबाद जिले की एएनएम से भी आंदोलन में सहयोग करने तथा लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पूर्व सूचना देते हुए ज्ञापन सौंपा गया है।

एएनएम ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान कराया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को उनका उचित लाभ मिल सके। मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार सहित आंदोलनात्मक कदम उठाए जाने की बात भी ज्ञापन में कही गई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *