फर्रुखाबाद न्यूज़:- सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय को तबादले पर विदाई |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय के स्थानांतरण के अवसर पर फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनहितैषी कार्यों की प्रशंसा की तथा नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी।उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर आलोक सिंह,क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, वाचक पुलिस अधीक्षक गोविंद,हरी वर्मा, प्रभारी आयोग सेल अवध नारायण पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना राजेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अविचल पाण्डेय,प्रभारी निरीक्षक एएचटी मोहम्मद कामिल,कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ तेजसिंह, थानाध्यक्ष फर्रुखाबाद धमेंद्र गहलोत एवं थानाध्यक्ष मऊदरवाजा अजब सिंह मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *