जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला देवराम गढ़िया का किया औचक निरीक्षण |

1 Min Read

फर्रुखाबाद |

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पशु टीकाकरण रजिस्टर, सहभागिता रजिस्टर और स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की। पशु चिकित्सक ने जानकारी दी कि सहभागिता योजना के तहत अब तक 70 गौवंश विभिन्न लोगों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। इन गौवंशों का हर महीने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। साथ ही गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

गौशाला परिसर के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी को कुछ पंखे टूटे हुए मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल नए पंखे लगवाने और भीषण गर्मी में गौवंशों के लिए बेहतर शीतल वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंशों को अपने हाथों से गुड़, चना और केले भी खिलाए तथा उनके संरक्षण और देखभाल के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, चारा और चिकित्सा सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *