न्यायालय में विचाराधीन मामला होने के बाद भी दबंगो द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने पर जिलाधिकारी से पीड़ित ने लगाई फरियाद लगाकर कार्य रुकवाए जाने की मांग उठाई।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार गंगवार ने जिलाधिकारी को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा है कि कायमगंज के ग्राम सुभानपुर में गाटा संख्या 242मि है। सितम्बर 2025 पर में न्यायालय द्वारा फैसला सुनाते हुए चार हिस्सों में कुरे बनाकर विभाजित कर दिए गए। न्यायालय के आदेश 29 सितंबर 2025 के विरुद्ध अपर आयुक्त कानपुर मण्डल के समक्ष डाली गई याचिका संतोष कुमार बनाम राजीव कुमार फरवरी 2026 को निरस्त हो चुकी है और उस पर अंतिम आदेश भी हो चुका है। पीड़ित ने बताया कि एक अन्य वाद इसी भूमि पर उप जिलाधिकारी न्यायालय में वाद धारा 104/105 में प्रार्थी एवं उसके सहखातेदारों के नाम निरस्त कर राज्य सरकार में निहित किए जाने का आदेश किया है। जिसको लेकर पीड़ित ने इस आदेश को न्यायालय में चुनौती दी है। उपजिलाधिकारी न्यायालय का आदेश अभी अंतिम आदेश नहीं है इसके बाजूद भी संतोष कुमार द्वारा उक्त भूमि जिसे उप जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा राज्य सरकार में निहित किया गया है पर अवैध निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीड़ित के पुत्र ने बताया जिलाधिकारी से आश्वासन तो मिला है पर तहसील स्तर पर अधिकारियों से न्याय की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है, अधिकारी कह रहे है जब समय मिलेगा तब देखेंगे। जबकि सपा नेता द्वारा लगातार अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *