अमृतपुर/फर्रुखाबाद:
थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम अलापुर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से चार परिवारों की जीवनभर की गाढी कमाई और ग्रहस्थी को पल भर में जलाकर राख कर दिया।इस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।आपदा की सूचना मिलते ही समाजसेवी भाजपा नेता डा. युवराज सिंह अपनी पूरी टीम के साथ तुरन्त अलापुर गांव पहुंचे। पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा दुख की इस घड़ी में और मैं और मेरी टीम पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पीड़ित परिवार को हर संभव व्यक्तिगत और प्रशासनिक मदद सुनिश्चित कराई जाएगी इसी के साथ पीड़ित परिवारों को तत्काल कपड़े,राशन और अन्य ग्रहस्थी का सामान वितरित किया।
