कायमगंज मंडी में सरकारी गेहूं खरीद का निरीक्षण, डिप्टी आरएमओ ने दिए सख्त निर्देश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद

नवीन मंडी समित

कायमगंज में शुक्रवार को सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डिप्टी आरएमओ श्रीमती रोली सिंह एवं क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पुरुषोत्तम दास पहुंचे। अधिकारियों ने खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर गेहूं के रखरखाव, भंडारण व्यवस्था और खरीद की आवक की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान गेहूं भीगने के मामले को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित मार्केटिंग इंस्पेक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जा चुकी है।

डिप्टी आरएमओ रोली सिंह ने मंडी परिसर में टीन शेड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि खरीद केंद्रों पर आने वाले सरकारी गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए खाली पड़ी दुकानों के टीन शेड का भी उपयोग किया जाए, ताकि बारिश या अन्य कारणों से अनाज खराब न हो।

इस दौरान मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार वर्मा, सीनियर मार्केटिंग गल्ला इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार समेत भारतीय उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद के प्रांतीय मंत्री एवं जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, जिला मंत्री नीरज राठौर और जिला संगठन मंत्री पिंटू कौशल भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने डिप्टी आरएमओ को संगठन की डायरी भेंट की। जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने बताया कि अचानक हुई बारिश के कारण थोड़ा गेहूं भीग गया था, जिसे सुखाकर दोबारा बोरों में भरवाया गया है और उसकी निकासी लगातार ट्रकों के माध्यम से खरीद केंद्रों तक कराई जा रही है।

निरीक्षण पूरा करने के बाद डिप्टी आरएमओ ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए और वहां से रवाना हो गईं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *