नाले में मिला नवजात का शव, मानवता को झकझोर देने वाली घटना से क्षेत्र में आक्रोश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

रिपोर्ट सौरभ दीक्षित |

फर्रुखाबाद |

कादरीगेट थाना क्षेत्र में एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। पांचाल घाट रोड स्थित बबलू ठोकी के पास एक नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और मामले को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर कुछ बच्चे नाले के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में पड़े एक नवजात शिशु के शव पर पड़ी। बच्चों ने घबराकर इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने नवजात के शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को जन्म के बाद यहां फेंका गया या फिर किसी अन्य स्थान से शव बहकर नाले तक पहुंचा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए भी सुराग जुटाए जा रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि समाज में नैतिक मूल्यों का लगातार ह्रास हो रहा है। जिस मासूम ने अभी दुनिया में आंखें भी नहीं खोली थीं, उसे इस तरह लावारिस हालत में नाले में फेंक देना बेहद अमानवीय और दुखद है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों को चिन्हित करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में जिले में नवजात शिशुओं के परित्याग और शव मिलने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सामाजिक संगठनों का कहना है कि ऐसी घटनाएं केवल कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और जागरूकता का भी गंभीर विषय हैं।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद नवजात की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक मासूम को इस तरह मौत के हवाले करने के लिए कौन जिम्मेदार है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *