मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, अब शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद।

प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत कर दी है। बुधवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का फर्रुखाबाद में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जनपद में आयोजित समारोह में शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए तथा विद्यार्थियों के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि अंतरण और शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए सुरक्षा बीमा योजना का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ विधायक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और उनके सामाजिक व स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना इसी सोच का परिणाम है, जिससे शिक्षक और उनके आश्रित परिवार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बिना आर्थिक चिंता के उठा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक तथा उनके आश्रित परिवार शामिल किए गए हैं। प्रत्येक पात्र शिक्षक को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का पूरा प्रीमियम राज्य सरकार वहन करेगी तथा सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में करीब 1900 उपचार पैकेजों का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए। साथ ही विद्यार्थियों के लिए डीबीटी प्रणाली के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की धनराशि सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी गई। अधिकारियों ने बताया कि डीबीटी व्यवस्था से सहायता राशि पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों तक पहुंच रही है।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग और के बीच हुए समझौते के तहत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा बीमा योजना की भी जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सीडेंट कवर, एयर एक्सीडेंट बीमा, स्थायी एवं आंशिक दिव्यांगता सुरक्षा सहित कई सामाजिक सुरक्षा लाभ दिए जाएंगे। इसके अलावा पात्र कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा और पुत्रियों के विवाह के लिए भी विशेष सहायता का प्रावधान किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बैंक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *