फर्रुखाबाद:
जिले के केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद मुकेश राजपूत के ठंडी सड़क आवास पर पहुंचकर स्वास्थ मंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। संगठन में आनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए 20 मई को देशव्यापी बंद की भी अग्रिम सूचना भी दी। स्वास्थ मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में दवा व्यापारियों ने कहा कि आनलाइन दवा बिक्री के कारण स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालको को भारी
आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही विभिन्न नियमों और धाराओं के नाम पर दवा विक्रेताओं का उत्पीडन किए जाने का आरोप भी लगाया गया।व्यापारियों का कहना था कि कभी किसी धारा तो कभी जीआरएस जैसे प्रावधानों के जरिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है,जिसे बंद किया जाना चाहिए।संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 20 मई को संगठन के बैनर तले देश भर में दवा कारोबार पूरी तरह बंद रखा जायेगा। ज्ञापन सौंपने बालों में अध्यक्ष रवि शंकर चौहान,मंत्री मनोज मिश्रा, रजनीश कटियार, मोहित चौहान,कुनाल चौहान,प्रशांत शाक्य,सूरज यादव,प्रदीप सिंह, अनिल सक्सेना,अनुपम पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
