खूनी रफ्तार: पिकअप की टक्कर से लहूलुहान हुआ छात्र, गंभीर हालत में रेफर |

2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

कम्पिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामला गांव हजरतगंज का है, जहां घर से बाहर निकले एक 13 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार गांव हजरतगंज निवासी अवधेश कठेरिया का 13 वर्षीय पुत्र कुनालजीत सिंह शुक्रवार को अपने घर से बाहर निकला ही था कि पीछे से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुनाल उछलकर काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल पिकअप वाहन को पकड़ लिया और घायल छात्र की मदद में जुट गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते डॉ. जितेंद्र बहादुर ने उसे बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *