संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, इलाके में फैली सनसनी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर को आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। यह बाग रेलवे स्टेशन की पूर्वी पितौरा क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया मृतक की जेव से बीएस चौहान ट्रेवल्स की पर्ची व 60 रुपये भी बरामद हुये है व बैग से एक जैकेट सिक्योरिटी गार्ड की शर्ट एक मोबाइल का चार्जर निकाला है म्रतक शनाख्त थाना मेरापुर क्षेत्र के गाँव बसईखेड़ा निवासी रामवीर का पुत्र सतेन्द्र के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार कायमगंज-अचरा मार्ग के पश्चिम में स्थित संतोष अग्रवाल के आम के बाग में एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मंच गया आसपास के ग्रामीण शव को देखने के लिए पहुंचने लगे घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुहाना किया और जाट पड़ताल की और जानकारी क्षेत्राधिकार राजेश द्विवेदी को दी गई जिस पर वह मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक की आयु लगभग 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है और पहनावे से वह निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत लग रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाग में छिड़काव के उपकरणों की जांच करने पहुंचे बागबान ने सबसे पहले शव को देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक ने नीले रंग की पैंट और हल्के नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में दो अंगूठियां, कलाई में कलावा और एक कड़ा मिला। कमर पर एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी की बेल्ट भी बंधी हुई थी। पेड़ के पास में एक पानी की बोतल और एक पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ है।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी व क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की समाप्त करने का प्रयास किया परंतु मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *