रेलवे टिकटों के काले खेल का पर्दाफाश: RPF और CIB की संयुक्त रेड, एक गिरफ्तार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद:

जिले में रेलवे के आरक्षित ई-टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक युवक को आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ग्राहकों को तत्काल, प्रीमियम तत्काल और सामान्य टिकट बनाकर ऊंचे दामों पर बेचता था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे आरपीएफ थाना प्रभारी ओपी मीणा और सीआईबी कासगंज के अधिकारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम ने कमालगंज क्षेत्र के नगला दाउद गांव स्थित मोहम्मद समी के घर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें कई रेलवे आरक्षित ई-टिकट बरामद हुए।

20 हजार से ज्यादा के टिकट बरामद

जांच में आरोपी के पास से कुल 10 ई-टिकट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 20,020 रुपये 75 पैसे बताई जा रही है। इनमें से 7 टिकटों (17,753 रुपये 90 पैसे) की यात्रा पूरी हो चुकी थी, जबकि 3 टिकटों (2,266 रुपये 75 पैसे) पर अभी यात्रा बाकी थी।

पर्सनल आईडी का करता था गलत इस्तेमाल

आरपीएफ के मुताबिक आरोपी अपनी निजी आईआरसीटीसी यूजर आईडी का इस्तेमाल कर लोगों की मांग पर टिकट बुक करता था और इसके बदले उनसे 100 से 200 रुपये अतिरिक्त वसूलता था।

मोबाइल जब्त, केस दर्ज

अवैध टिकट कारोबार में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी टीम ने कब्जे में ले लिया है। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

रेलवे की इस कार्रवाई से अवैध टिकट कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *