ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा प्रहार: ओवरलोड ट्रक सीज, डग्गामार बसों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वालों से वसूला लाखों का जुर्माना |

3 Min Read

फर्रुखाबाद।

जनपद में बढ़ते सड़क हादसों और यातायात नियमों की लगातार अनदेखी को देखते हुए प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में ओवरलोड ट्रकों, अवैध डग्गामार बसों और बिना हेलमेट सड़कों पर फर्राटा भर रहे बाइक चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जगह-जगह चेकिंग पॉइंट बनाए गए, जिससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर मौके पर ही सीज कर दिया। इन वाहनों पर कुल 60 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। वहीं अवैध रूप से सवारियां ढो रही दो डग्गामार बसों को भी जब्त कर लिया गया। बसों पर 23 हजार रुपये का चालान किया गया, जबकि करीब 1.40 लाख रुपये का टैक्स बकाया भी निकाला गया। अधिकारियों का कहना है कि बिना परमिट और नियमों की अनदेखी कर सवारियां ढोने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

दोपहिया वाहन चालकों पर भी पुलिस ने जमकर शिकंजा कसा। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 74 चालान किए गए। इस दौरान 1.22 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। अधिकारियों ने साफ कहा कि हेलमेट न पहनना सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि जान के साथ खिलवाड़ है।

इस अभियान के पीछे की वजह भी बेहद गंभीर है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अप्रैल तक जिले में 167 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से 108 हादसों में दोपहिया वाहन शामिल रहे, यानी कुल हादसों में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी बाइक और स्कूटी की रही। इन हादसों में अब तक 62 दोपहिया सवारों की मौत हो चुकी है, जबकि 98 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इतना ही नहीं, 20 हादसे ऐसे सामने आए जिनमें दोनों वाहन दोपहिया थे। इन आमने-सामने की टक्करों में 13 लोगों की जान चली गई और 22 लोग घायल हुए।

यातायात विभाग का कहना है कि अधिकतर हादसे तेज रफ्तार, हेलमेट न पहनने और नियमों की अनदेखी के कारण हो रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। एआरटीओ सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *