अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार भट्टा चौकीदार को रौंदा, इलाज के दौरान तोड़ा दम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ईंट-भट्ठे पर चौकीदारी करने वाले बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल से ड्यूटी पर लौट रहे चौकीदार को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्जुन नगला निवासी 65 वर्षीय गोरेलाल एक ईंट-भट्ठे पर चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। रविवार दोपहर वह घर पर खाना खाने के बाद साइकिल से वापस भट्ठे पर ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही वह कायमगंज-अचरा मार्ग पर मेरापुर थाना क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।

परिजन उन्हें हायर सेंटर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी बीच गोरेलाल ने अंतिम सांस ले ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि गोरेलाल के आठ बच्चे हैं, जबकि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *