कायमगंज / फर्रुखाबाद |
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाक के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तो को 42 किलो 525 ग्राम नाजायज गाँजा सहित गिरफ्तार कर कोतवाली कायमगंज पर मु0अ0सं0 160/2026 धारा 8/20/29 NDPS Act बनाम सतेन्द्र चौधरी उर्फ मुन्ना पुत्र छठठू चौधरी निवासी ग्राम कोडर थाना जी.बी. नगर जिला सिवान, बिहार व मीना पुत्र लोकमन सीसा निवासी ग्राम अम्बापडा थाना बईपुरीगुडा जिला कोरापुट, ओडिशा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ़्तार आरोपियों का नाम व पताः-
सतेन्द्र चौधरी उर्फ मुन्ना पुत्र छठठू चौधरी निवासी ग्राम कोडर थाना जी. बी. नगर जिला सिवान, बिहार।
मीना पुत्र लोकमन सीसा निवासी ग्राम अम्बापडा थाना बईपुरीगुडा जिला कोरापुट, ओडिशा ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 13.06.2026 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं कोतवाली
कायमगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कोतवाली कायमगंज क्षेत्रान्तर्गत 02 अभियुक्तो 42 किलो 525 ग्राम नाजायज गाँजा एवं 1130/- रूपये नगद, 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर वादी उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिहं, तैनाती एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाना मेरठ की तहरीर के आधार पर कोतवाली कायमगंज पर मु0अ0सं0 160/2026 धारा 8/20/29 NDPS Act बनाम सतेन्द्र चौधरी उर्फ मुन्ना आदि 03 नफर पंजीकृत कर अभियुक्त सतेन्द्र चौधरी उर्फ मुन्ना पुत्र छठठू चौधरी निवासी ग्राम कोडर थाना जी.बी. नगर जिला सिवान, बिहार व मीना पुत्र लोकमन सीसा निवासी ग्राम अम्बापडा थाना बईपुरीगुडा जिला कोरापुट, ओडिशा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः – गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्त सतेन्द्र चौधरी उपरोक्त ने बताया गया कि मैं अपने पिताजी से साथ उड़ीसा में पला-बड़ा हूँ तथा उड़ीसा के जंगलो से गांजा लाकर रेल, बस आदि वाहनों में पिडू बैंग, लगेज बैग तथा सूटकेस में भरकर मीना के साथ सप्लाई करता हूँ। ये गांजा हम केसर जो एटा का रहने वाला है के लिए लाये थे। साहब हमसे गलती हो गयी है। हमे माफ कर दीजिए।
अभियुक्त सतेन्द्र चौधरी उर्फ मुन्ना उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
मु0अ0स0 160/2026 धारा 8/20/29 NDPS Act कोतवाली कायमगंज जनपद फतेहगढ़ । अभियुक्त मीना उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
मु0अ0स0 160/2026 धारा 8/20/29 NDPS Act कोतवाली कायमगंज जनपद फतेहगढ़ ।
बरामदगी का विवरणः-
42 किलो 525 ग्राम गाँजा नाजायज
1130 /- रूपये नगद
दो मोबाइल फोन
एक आधार कार्ड
दो बैंक कार्ड वरामद हुए
गिरफ्तारी/बरामदी करने वाली ANTF/कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम-
उ0 नि0 श्री राजेन्द्र सिंह,उ0नि0 अरविन्द कुमार, हे0का0 पंकज कुमार,हे0का0 जावेन्द्र सिंह, का0 रोहित, का0 प्रवीन यादव,का0 कपिल रावत
