फर्रुखाबाद |
राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत श्रीवास्तव ने आज कार्यकाल पूर्ण होने पर अपना इस्तीफा राष्ट्रीय संरक्षक संजय भैया (चैत्रवंशी ) को सौंपा दुष्यंत श्रीवास्तव ने बताया इस्तीफा स्वतन्त्रता और स्वेच्छा से दो बर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर राष्ट्रीय संरक्षक को सौंपा जो स्वीकार कर लिया गया।भविष्य में जो दायित्व दिया जायेगा उसका मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा।आगे भी राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के लिए सेवाएं देते रहेंगे।राष्ट्रीय संरक्षक संजय भैया (चैत्रवंशी) ने बताया इस्तीफा स्वीकार किया जा रहा है दुष्यंत श्रीवास्तव ने अपने दायित्व का बहुत ही सुंदर और सराहनीय तरीके से निर्वहन किया समय कब बीत गया जिसका पता भी नहीं चला जो अन्य पदाधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।हम आशा करते हैं आप संगठन हित में भविष्य में अपना योगदान देते रहेंगे।नियमानुसार अब वह संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक बन जायेगें।
