श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, डीएम अरविन्द सिंह स्वयं कर रहे व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, डीएम अरविन्द सिंह स्वयं कर रहे व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

*यात्रा मार्गों पर सड़क, प्रकाश, पेयजल, विद्युत सुरक्षा एवं स्वच्छता कार्य युद्धस्तर पर जारी*

*लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, सभी विभाग समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें दायित्व : डीएम*

एटा । पवित्र श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी संबंधित विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा यात्रा मार्गों पर सड़क के गड्ढों का भराव, पेचवर्क, सड़क पटरी की साफ-सफाई तथा झाड़ियों की कटाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

इसी प्रकार नगर निकायों द्वारा यात्रा मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, मोबाइल शौचालय, जल निकासी, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। वहीं विद्युत विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा मार्गों पर स्थित विद्युत पोलों को पॉलीथीन से रैप कराया जा रहा है तथा ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाकर उन्हें भी पॉलीथीन से सुरक्षित ढकवाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की संभावना न रहे।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह स्वयं विभिन्न कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं गुणवत्ता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अकर्मण्यता को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा-2026 को पूर्ण सुरक्षा, सुगमता एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को समय से पूर्ण करें, ताकि जनपद से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त हो।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *