रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा के 23वें पदग्रहण समारोह में सीए विवेक वर्मा बने अध्यक्ष,’नव-संकल्प’ के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
‘स्वयं से ऊपर सेवा’ के संकल्प के साथ रोटरी शिवगंगा ने शुरू किया नया सत्र, मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी ने दिलाया सेवा का संदेश
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा का 23वां पदग्रहण समारोह एवं मंडलाध्यक्ष की आधिकारिक क्लब विजिट ‘नव-संकल्प’ कैंटोनमेन्ट स्थित होटल सूर्या में सम्पन्न हुआ | समारोह में सीए विवेक वर्मा ने क्लब के नए अध्यक्ष और अनूप नागर ने सचिव पद का कार्यभार संभाला | निवर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार और सचिव ज्ञानेश सेठ ने उन्हें पदभार सौंपा | मुख्य अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष रोटरी पूनम गुलाटी ने कहा कि रोटरी शिवगंगा ने शिक्षा,स्वास्थ्य, पर्यावरण,सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर “स्वयं से ऊपर सेवा” के रोटरी के आदर्श को सार्थक किया है उन्होंने क्लब की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी सत्र में अंतरराष्ट्रीय और मंडल स्तर के कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया |
समारोह में नौ नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई साथ ही रोटरी फाउंडेशन में योगदान और पिछले सत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुआ स्वागत संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने किया | संचालन आनंद बर्मन एवं शिखा बर्मन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अवधेश वर्मा ने दिया |
इस अवसर पर पूर्व डीजी सतपाल गुलाटी,डाक्टर प्रमोद कुमार, डीजीआरएच अनिल जाजोदिया,एजी राजेश भार्गव,जगदीश सोनी,अजय पाण्डेय,दिलीप गुप्ता,अश्वनी शाह,योगेश श्रीवास्तव,ध्रुवजी सोनी,डाक्टर डी.एम. गुप्ता,आशुतोष गुप्ता,शिखा पंड्या,गिरीश गुप्ता,रविनन्दन तिवारी,गिरीश चन्द्र, सचिन सिंह,शलभ शर्मा,प्रशान्त वर्मा, देवव्रत मिश्र,डाक्टर सुनील शाह,डाक्टर मृगेन्द्र कुमार,श्यामजी गुप्ता,आनन्द जौहरी,पंकज सेठ,अम्बरीश निगम,शैलेष जायसवाल,गोपालजी सेठ,धीरज जैन, अनिल कुमार,देवानन्द सिंह,आलोक जोशी,जय मित्तल,पियूष नागर,श्रवण अग्रवाल,ऋचा रस्तोगी,मिर्जा काज़िम रजा,संजय कुमार वर्मा,रवि सर्राफ, आलोक अरोड़ा,डाक्टर तुलसी,डाक्टर शवांक दूबे,विनय दुग्गल,आशीर्वाद सेठ, अल्पना सिंह,पंचम्म कुर,तेजबहादुर जायसवाल,सत्यप्रकाश सर्राफ,राजेन्द्र सेठ,विजय अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, राजेश सेठ,दिव्य कुमार गुप्ता,राजीव पाण्डेय एवं डाक्टर विक्रम झा सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे ||
