फर्रुखाबाद न्यूज़:- चिकित्सा और समाजसेवा के लिए डॉ. एमपी सिंह सम्मानित, व्यापार मंडल ने एनके एकेडमी में रचा भव्य समारोह |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

समाजसेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में वर्षों से अपनी अलग पहचान बना चुके वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमपी सिंह को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं चिकित्सकीय योगदान के लिए भव्य सम्मान से नवाजा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, पगड़ी पहनकर प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. एमपी सिंह, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. शिवपाल सिंह वैद्य के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपने पिता की सेवा भावना की विरासत को आगे बढ़ाते हुए चिकित्सा को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम बनाया है। गंभीर व्यक्तित्व, अनुशासित कार्यशैली और चिकित्सा क्षेत्र में लंबे अनुभव के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच विशेष सम्मान रखते हैं। जटिल से जटिल रोगों के उपचार में उनकी दक्षता और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार ने उन्हें लोगों का भरोसेमंद चिकित्सक बनाया है।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री एवं जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, जिला महामंत्री अनुपम अग्रवाल तथा जिला कोषाध्यक्ष नितिन रस्तोगी ने डॉ. एमपी सिंह की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कायमगंज नगर अध्यक्ष अमर गुप्ता, नगर महामंत्री रिंकू कौशल , गौरव वर्मा कोषाध्यक्ष, संजय वर्मा जिला संगठन मंत्री, जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सुमित वर्मा उपाध्यक्ष, विकास मंत्री, मोहित वर्मा संगठन मंत्री, हेमंत गंगवार मंत्री, आकाश राजपूत मंत्री, सुमित मिश्रा उपाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता मीडिया प्रभारी,एवं व्यापार मंडल की पूरी टीम ने डॉ. एमपी सिंह को बुलाकर Nk एकेडमी स्कूल पहुंचकर उनका सम्मान किया। सभी पदाधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को ऐसे समर्पित चिकित्सकों पर गर्व है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *