मंडी धनौरा पुलिस ने 3 चोरों को पकड़ा:नलकूपों से मोटर-केबल चोरी करने वाले गजरौला के आरोपी

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

मंडी धनौरा पुलिस ने 3 चोरों को पकड़ा:नलकूपों से मोटर-केबल चोरी करने वाले गजरौला के आरोपी

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

जनपद अमरोहा की मंडी धनौरा पुलिस ने नलकूपों से स्टार्टर और केबल चोरी करने वाले एक गिरोह का मंगलवार को पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के सामान के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चार स्टार्टर, सबमर्सिबल केबल, बिजली के तार और 240 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी सतेन्द्र सरोहा ने बताया कि 24 जून 2026 को क्षेत्र से सबमर्सिबल केबल और स्टार्टर चोरी होने के संबंध में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार संदिग्धों की तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय खेतों और नलकूपों से चोरी करते थे और बरामद सामान बेचने की तैयारी में थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शेखर (24 वर्ष) पुत्र ओमवीर सिंह, विशाल (19 वर्ष) पुत्र सोमपाल सिंह (दोनों निवासी काशीराम कॉलोनी, गजरौला) और फरीद (24 वर्ष) पुत्र नासिर (निवासी ग्राम पखरौला, गजरौला) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार स्टार्टर (किर्लोस्कर व केंट कंपनी की केबल के टुकड़े), पतले विद्युत तार और 240 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल रजत कुमार, शुभम कटारिया और गौरवपाल की टीम शामिल थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *