फर्रुखाबाद न्यूज़:- रोडवेज बस ने कोल्ड ड्रिंक एजेंसी कर्मचारी को रौंदा, भवन निर्माण सामग्री बनी काल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद |

थाना कादरी गेट क्षेत्र के खानपुर स्थित सनशाइन स्कूल के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार,कृष्ण 19 वर्षीय पुत्र लालू निवासी रजीपुर थाना कमालगंज वर्तमान में चांदपुर स्थित अपने मौसा के घर रह रहा था।वह एक कोल्ड ड्रिंक एजेंसी में कर्मचारी था। बुधवार को अपनी नई बाइक का पंचर बनबाने की बात कहकर घर से निकला था।पंचर बनबाने के बाद लौटते समय खानपुर स्थित सनशाइन स्कूल के पास पांचाल घाट की ओर से तेज़ रफ़्तार में आ रही बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी बस में उसकी बाइक बस में फस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई।हादसे में कृष्ण ने मौके पर दम तोड दिया, जबकि उसकी नई बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ‌घटना

की सूचना मिलते ही मृतक के मौसा सुरजीत,मां सोना देवी,छोटा भाई गोरव सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।बेटे का शव‌ देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और माहूल गमहीन हो गया।

सूचना पर थाना कादरी गेट पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल चिकित्सालय भिजवाया।साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे लंबे समय से मौरम, गिट्टी और अन्य भवन निर्माण सामग्री डप रहने के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाए होती रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाबजूद सड़क किनारे से निर्माण सामग्री नहीं हटाईं गई।अब देखना होगा कि इस दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई करता है या नही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *