Comedy Movie कॉमेडी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

बॉलीवुड में कॉमडी फिल्मों का दौर लौट आया है. जी हां, ये बात यूं ही नहीं कही जा रही है. पिछले करीब तीन महीनों के अंदर ही तीन बड़ी कॉमेडी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आईं और इन तीनों ही फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया।

ये फिल्में लोगों को खूब पसंद आईं और इन्होंने खूब पैसा भी बनाया. ये सिलसिला अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से शुरू हुआ था. उसके बाद अक्षय कुमार की ही मल्टीस्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ भी अच्छी कमाई करने में सफल रही. अब कुछ रोज़ पहले आई ‘धमाल 4’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

सिनेमा की दुनिया में वैसे तो कॉमेडी फिल्में हमेशा से पसंद की जाती रही हैं. पर बॉलीवुड में कोरोना काल के बाद काफी कुछ बदल सा गया. कई बड़ी फिल्में जहां दर्शकों के लिए तरसती नज़र आईं तो वहीं कई छोटे बजट की और जिनसे उम्मीद कम थी, उन फिल्मों ने सबको बंपर कमाई कर के हैरान कर दिया. इस साल की ही बात करें तो कई कॉमेडी फिल्में आईं, पर बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गईं. इनमें मशहूर टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ पर बनी फिल्म भी शामिल है, जिसे दर्शकों के लिए तरसना पड़ा।

‘राहु केतु’, ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ जैसी कॉमेडी फिल्मों का तो बुरा हश्र हुआ. ऐसा ही हाल कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ का भी हुआ. आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ भी कुछ खास कमाल दिखाने में नाकाम रही. ऐसे में लग रहा था कि कॉमेडी फिल्मों के लिए दर्शक अब वो बड़ा दिल नहीं दिखा रहे. पर फिर से दर्शकों की रुचि कॉमेडी फिल्मों की ओर लौट आई है।

17 अप्रैल को अक्षय कुमार, वामिका गब्बी मल्टीस्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज़ हुई. फिल्म ने पहले वीकेंड पर (पेड प्रिव्यूज के साथ) 65 करोड़ से ज्यादा कमाए. इसकी वर्ल्डवाइड कुल कमाई 269.30 करोड़ रुपये रही. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी।

26 जून को अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी बड़ी टोली के साथ बड़े पर्दे पर लौटे. सिनेमाघरों में करीब 30 कलाकारों वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में 65.83 (पेड प्रिव्यूज के साथ) करोड़ का कारोबार किया. फिल्म ने अब तक 186.58 करोड़ रुपये का बिज़नेस दुनियाभर में कर लिया है. कमाई अब भी जारी है. उम्मीद है कि ये भी 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगा।

धमाल 4, भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ से भी तेज़ रफ्तार से कमाई कर रही है. पहले वीकेंड पर फिल्म ने 67.21 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. तीन दिनों में ही अजय देवगन और अरशद वारसी की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने करीब 92 करोड़ रुपये की कमाई दुनियाभर में कर ली है. इस तरह बॉक्स ऑफिस पर इन तीन कॉमेडी फिल्मों ने सक्सेस की हैट्रिक मार दी है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *