फर्रुखाबाद न्यूज़:- चिंतामणि तालाब में डूबने से बी-फार्मा छात्र की दर्दनाक मौत, इकलौता चिराग बुझने से परिवार में कोहराम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद |

दर्दनाक हादसे में चिंतामणि तालाब में डूबने से बी-फार्मा के छात्र अंकित यादव की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बताया जा रहा है कि अंकित यादव तालाब में स्नान करने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गांव के कई युवक तुरंत तालाब में कूद पड़े और उसे बचाने का भरसक प्रयास किया।

करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अंकित को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, पर उसकी जान नहीं बच सकी।

मृतक अंकित यादव एक बी-फार्मा छात्र था और प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र का इकलौता पुत्र था। बेटे की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *