छह साल पुराने गिरवी जेवर लौटाने से इनकार का आरोप, पीड़ित ने सर्राफ के खिलाफ पुलिस से लगाई गुहार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद/

राजेपुर थाना क्षेत्र में गिरवी रखे गए सोने-चांदी के आभूषण वापस न मिलने का मामला सामने आया है। ग्राम उदैपुर निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय सर्राफ पर लाखों नहीं बल्कि अपनी वर्षों पुरानी मेहनत की जमा-पूंजी समझे जाने वाले जेवर हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि लगभग छह वर्ष पूर्व आर्थिक तंगी के चलते उसने अपने आभूषण गिरवी रखे थे, लेकिन अब रकम लौटाने के बावजूद सर्राफ जेवर देने से इनकार कर रहा है।

पीड़ित सर्वेश कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम उदैपुर ने राजेपुर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब छह साल पहले उसे पैसों की आवश्यकता पड़ी थी। इस दौरान उसने राजेपुर के घटिया घाट स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर अपने सोने और चांदी के आभूषण गिरवी रखकर लगभग 21 हजार रुपये प्राप्त किए थे। गिरवी रखे गए सामान में सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चांदी की बड़ी चाबी तथा चांदी की करधनी शामिल थी।

सर्वेश का आरोप है कि जब उसकी आर्थिक स्थिति सुधरी और वह अपनी रकम लेकर जेवर वापस लेने दुकान पर पहुंचा तो सर्राफ लगातार बहाने बनाकर उसे टालता रहा। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी उसे उसके आभूषण नहीं लौटाए गए। पीड़ित का कहना है कि एक अवसर पर उसने गिरवी रखने की रसीद (पर्ची) दिखाई तो सर्राफ ने कथित रूप से वह पर्ची फाड़ दी और कहा कि उसका सामान खो गया है। इसके बाद भी उसने न तो आभूषण लौटाए और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया।

बार-बार चक्कर लगाने और निराश होने के बाद सर्वेश कुमार ने राजेपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आरोपी सर्राफ के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए तथा उनके गिरवी रखे गए आभूषण वापस दिलाए जाएं।

मामले के संबंध में थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *