नौशाद अली एडवोकेट समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

नौशाद अली एडवोकेट समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

पूर्व में शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे हैं

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

उझारी। नौशाद अली एडवोकेट के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया है।

कस्बा उझारी के मोहल्ला चौधरियान निवासी किसान चौधरी एहतेशाम अली के यहां जन्मे नौशाद अली की प्रारंभिक शिक्षा नगर में ही हुई थी। उन्होंने जामिया मिलिया दिल्ली से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। छात्र जीवन से ही राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले नौशाद अली एडवोकेट नगर सहित पूरे जनपद में सक्रिय राजनीतिक भूमिका में रहते हैं। जब शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई तो नौशाद अली एडवोकेट को जिलाध्यक्ष की कमान सोंपी गई। चाचा शिवपाल सिंह यादव से उनके नजदीकी रिश्ते जगजाहिर हैं। अनेक बार चाचा शिवपाल सिंह यादव उनके उझारी स्थित आवास पर पधार चुके हैं।

आज लखनऊ में चाचा शिवपाल सिंह यादव के सामने नौशाद अली एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जैसे ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने की सूचना नगर में पहुंची, तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया है। नौशाद अली एडवोकेट कम उम्र में ही परिपक्व राजनेता के रूप में जाने जाते हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *