‘मिशन समाधान’ के तहत मिला न्याय, 20 साल पुराने पट्टे की जमीन पर लोकेन्द्र को दिलाया गया कब्जा
मैनपुरी (अजय किशोर) ग्राम चितायन में 20 वर्ष से अधिक पुराने पट्टे पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार ’’मिशन समाधान’’ में लोकेन्द्र उर्फ जोगेन्द्र को उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा ने राजस्व, पुलिस टीम की मौजूदगी में दिलाया दखल। उप जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता लोकेन्द्र द्वारा जिलाधिकारी को जनता दर्शन के दौरान दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया कि गाटा संख्या-1205 पर धारा-38(2) अधिनियम उ.प्र. राजस्व संहिता-2006 के तहत मुकदद्मा अपर जिलाधिकारी न्यायिक के यहां संचालित था, उक्त गाटा की आकृति भू-चित्र चकबंदी में अंकित क्षेत्रफल से कम बनी है, शिकायतकर्ता ने नक्शे में आकृति संशोधन कराने का अनुरोध किया था, जिस पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने भू-चित्र में संशोधन स्वीकृत कर दिया था, जिसे आज पैमाइश कराकर शिकायतकर्ता को मौके पर काबिज कराया गया।
