फर्रुखाबाद/ फतेहगढ़|
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा जनपद मे सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्नलिखित निरीक्षक / तीन उपनिरीक्षको का स्थानांतरण किया गया जिनका विवरण निम्नवत है। निरीक्षक ब्रजमोहन पाल को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध शाखा नबावगंज, उपनिरीक्षक दयानन्द पटेल पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी रोडवेज थाना कादरी गेट, उपनिरीक्षक कपिल कुमार कुशवाह को पुलिस लाइन से थाना मोहम्मदाबाद, उपनिरीक्षक बृजनन्दन सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी घुमना पर तैनाती की गई।
