चलती बाइक से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, बेटे के साथ दवा लेने जा रही थी कायमगंज |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद|

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ कासगंज से कायमगंज दवा लेने आ रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ऊषा देवी (40) पत्नी राकेश कश्यप निवासी ग्राम राजा रजोला, सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज अपने पुत्र अखिलेश के साथ बाइक से कायमगंज आ रही थीं। बताया गया है कि वह बेटे को दवा दिलाने के लिए कायमगंज जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और ऊषा देवी बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरीं।

हादसा इतना गंभीर था कि महिला को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतका की चार बहनें हैं और परिवार में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *