फर्रुखाबाद:
जनपद के रेलवे रोड चौकी इंचार्ज के द्वारा विधुत आपूर्ति चालू नहीं होने देने के कारण क्षेत्र की आपूर्ति कई घंटों से ठप हैं। ठेकेदार अभिषेक मिश्रा ने रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने रखें टांसफार्मर को पीछे रखने के लिए चौकी की जमीन पर करीब 6 फ़ीट ऊंचा फाउंडेशन बनवाया।रेलवे रोड चौकी इंचार्ज कल्पेश चौधरी ने काम करने वालों से कहा था कि चौकी के शौचालय के ऊपर लेटर डलवा देना बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आज हाइड्रा मंगवाकर टांसफार्मर चौकी की जगह पर रखवा दिया।टांसफार्मर से कनेक्शन कर विधुत आपूर्ति चालू करने की कार्रवाई की जा रही थी।इस बात की जानकारी होते ही रेलवे रोड चौकी इंचार्ज
जिला मुख्यालय से तुरंत ही पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने काम करने वाले दो कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने यह कहकर टांसफार्मर से विधुत आपूर्ति करने से रोक दिया।कि पहले शौचालय पर लेटर डलवाओ। सूचना मिलने पर आईटीआई सब स्टेशन के जेई अजय कुमार ने मौके पर जाकर चौकी इंचार्ज को समझाया कि टांसफार्मर से कनेक्शन होने दो। मुझे तुरंत विधुत की आपूर्ति करनी है इस कार्य के लिए 11 से रेलवे रोड सिंधी कॉलोनी मोहल्ला गढ़ी की विधुत सप्लाई बंद है। जिसको 12 बजे तक चालू करना है।जूनियर इंजीनियर ने फोन पर चौकी इंचार्ज की ठेकेदार व अधिशासी अभियंता ब्रजभान सिंह से बात करायी लेकिन चौकी इंचार्ज ने उनकी कोई बात नहीं सुनी वह इस बात पर अंडे रहे कि पहले शौचालय पर लेटर डलवाओ नहीं तो टांसफार्मर को यहां से हटाओ। चौकी इंचार्ज ने लेटर डलवाने के लिए जूनियर इंजीनियर से लिख कर देने को कहा। लेकिन जेई लिखित देने से साफ मना कर दिया।अब जेई ने टांसफार्मर को हटवाने के लिए हाइड्रा मंगवाया है।
पुलिस एवं बिजली विभाग के विवाद के कारण हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
