जिला कृषि विभाग द्वारा किसान भाइयों से अपील बीज अनुदान योजना का लाभ उठाए

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

जिला कृषि विभाग द्वारा किसान भाइयों से अपील बीज अनुदान योजना का लाभ उठाए

एटा । जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मनवीर सिंह ने जनपद एटा के सभी किसान भाइयों को सूचित किया है कि खरीफ सीजन 2026 को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार जनपद के सभी राजकीय बीज गोदामों पर बीजों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। वर्तमान में धान, बाजरा, मक्का, अरहर, मूंगफली, उड़द तथा धैचा आदि फसलों के बीज उपलब्ध हैं।

जिन किसान भाइयों द्वारा पहले से बीजों की बुकिंग कराई जा चुकी है और उनका कन्फर्मेशन प्राप्त हो गया है, वे अपने निकटतम बीज गोदाम से 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज प्राप्त कर लें तथा समय से बुवाई सुनिश्चित करें।

जिन कृषकों ने अभी तक बुकिंग नहीं कराई है, उनसे अनुरोध है कि तत्काल बुकिंग कराकर शासन की अनुदान योजना का लाभ उठाएं और गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त करें।

जिला कृषि विभाग, एटा द्वारा किसान भाइयों से विशेष अपील की जाती है कि आगामी मौसम में वर्षा कम होने की संभावना को देखते हुए बाजरा, मक्का एवं दलहनी फसलों की खेती को अधिक प्राथमिकता दें। ये फसलें कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती हैं तथा किसानों को बेहतर लाभ प्रदान करती हैं।

साथ ही धैचा (हरी खाद) का प्रयोग भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। किसान भाई इसका अधिक से अधिक उपयोग करें।

सभी किसान भाई समय से बीज प्राप्त कर वैज्ञानिक विधि से बुवाई करें तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *