संस्कृति विभाग के निर्देश पर कलार्पण द्वारा कथक कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद-

कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था कलार्पण के द्वारा संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में कथक कार्यशाला का शुभारंभ डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल कुटरा फतेहगढ़ में हुआ ।

गुरुवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर भारत चंद्र गौड़ विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव एवं धर्मपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

कार्यक्रम में संगीत विधा संयोजक इशांत मिश्रा ने ध्येय गीत का किया ।

मुख्य अतिथि डॉक्टर भारत चंद्र गौड़ ने कहा कि कला हर क्षेत्र में हमेशा काम आती है कला वैयक्तिक विकास होता है कलाकार कला के प्रति जीवन भर समर्पित होकर कार्य करता है। उन्होंने बताया कि किसी समय में आचार्य ओम प्रकाश मिश्र कंचन के द्वारा ग्रीष्म कालीन कार्यशाला की शुरुआत की गई थी जो आज भी चल रही है ।

विद्यालय के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में कला का होना बेहद जरूरी होता है ग्रीष्म कालीन कार्यशाला में यह प्रयास बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाता है । प्रशिक्षक शिवानी कटियार ने कहा कथक एक परंपरारिक शास्त्रीय नृत्य है भाव नृत्य भी कहां जाता है इसमें अभिनय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । कार्यक्रम का संचालन विशाल श्रीवास्तव ने किया ।

इस अवसर पर सचिव राम मोहन शुक्ला, राज गौरव पाण्डेय,अमित सक्सेना नक्श थियेटर,मनोज कश्यप, दिलीप कश्यप,सत्या सिंह ,धीरज मौर्य, कृष्णा, सुधांशु आदि लोग मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *